श्री कामदगिरि प्रदक्षिणा प्रमुख द्वार ट्रस्ट श्री
चित्रकूट धाम
श्री कमदगिरी में हर महीने अमावस्या के दिन मेला लगता है, लेकिन सोमवती अमावस्या, मौनी अमावस्या, भाद्रपद अमावस्या, और दीपावली पर लगने वाली अमावस्या का विशेष महत्व है:
इस दिन लाखों श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचते हैं. श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान करते हैं, भगवान कामतानाथ के दर्शन करते हैं, और कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा करते हैं.
इस दिन ग्रामीण इलाकों के लोग मनोतीर्थ के लिए पैदल ही चित्रकूट पहुंचते हैं भाद्रपद की अमावस्या पर कामदगिरि की परिक्रमा का विशेष महत्व माना गया है, इसलिए ग्रामीण अंचलों के लोग काम-धंधे छोड़कर मनौती और आस्था के साथ पैदल ही चित्रकूट के लिए निकलते हैं. तीन दिन पहले ही श्रद्धालु रवाना हो जाते हैं. ये सभी श्रद्धालु सबसे पहले भरतकूप में स्नान करने पहुंचते हैं
इस दिन 5 दिनों तक दीपदान मेला लगता है. श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान करते हैं और दीपदान करते हैं.