जय श्री कामता नाथ जी भगवान
श्री कामदगिरि प्रदक्षिणा प्रमुख द्वार ट्रस्ट श्री चित्रकूट धाम

1. वायुमार्ग-

श्री चित्रकूट धाम तीर्थ में आने के लिए नजदीकी हवाई अड्डे लखनऊ, इलाहाबाद ,एवं खजुराहो आदि हैं।श्री चित्रकूट धाम में भी देवांगना तीर्थ के निकट एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा निर्माणाधीन है। इस तरह से निकट भविष्य में वायुमार्ग के द्वारा यह तीर्थ देश और विदेश के विभिन्न क्षेत्रों और शहरों से जुड़ रहा है।

लखनऊ हवाई अड्डा से कामदगिरि मंदिर की दूरी - (223.5 किमी)
प्रयागराज हवाई अड्डे से कामदगिरि मंदिर की दूरी - (114.7 किमी)
खजुराहो हवाई अड्डे से कामदगिरि मंदिर की दूरी - (150.7 किमी)
बाबतपुर हवाई अड्डे से कामदगिरि मंदिर की दूरी - (272.6 किमी)
चित्रकूट हवाई अड्डा से कामदगिरी मंदिर की दूरी -(7.4 किमी)

2. रेलमार्ग-

यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम कर्वी है। कुछ वर्ष पूर्व कर्वी बांदा जिले की एक तहसील हुआ करता था जो वर्तमान में चित्रकूट जिले का जिला मुख्यालय है। यहाँ पर स्थित रेलवे स्टेशन श्री चित्रकूट धाम तीर्थ को नागपुर,जबलपुर ,इलाहाबाद ,झांसी, लखनऊ , दिल्ली, मुंबई एवं कोलकाता आदि देश के प्रमुख शहरों से जोड़ता है।

चित्रकूट रेलवे स्टेशन से कामदगिरि मंदिर की दूरी - (13.8 किमी)
सतना रेलवे स्टेशन से कामदगिरि मंदिर की दूरी - (77.3 किमी)

3.सड़क मार्ग-

श्री चित्रकूट धाम तीर्थ उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश जैसे दो प्रदेशों के अंतर्गत स्थित है। श्री चित्रकूट धाम कर्वी बस स्टैंड से उपरोक्त दोनों प्रदेशों के विभिन्न शहरों के लिए बसें उपलब्ध होती हैं। इसी प्रकार से श्री चित्रकूट धाम के प्रमोद वन बस अड्डे से मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए बसें उपलब्ध होती हैं।

चित्रकूट न्यू बस स्टैंड से श्री कामदगिरि मंदिर की दूरी - (3.5 किमी)
चित्रकोट बस डिपो कर्वी से श्री कामदगिरि मंदिर की दूरी - (12.7 किमी)
सतना बस स्टैंड चित्रकूट धाम म.प्र. से श्री कामदगिरि मंदिर की दूरी - (3.5 किमी)