श्री कामदगिरि प्रदक्षिणा प्रमुख द्वार ट्रस्ट श्री चित्रकूट धाम
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष साकेतवासी श्री महंत श्री प्रेम पुजारी दास जी महाराज "सिंहस्थ भूषण" ने आश्रम व्यवस्था को अधिक कुशल बनाने तथा भविष्य में उत्तराधिकार को लेकर किसी भी प्रकार के विवाद से बचने एवं आश्रम के संतों एवं संपत्तियों के हित को ध्यान में रखते हुए सन 1987-88 में श्री कामदगिरि प्रदिक्षणा प्रमुख द्वार (उत्तर) ट्रस्ट श्री चित्रकूट धाम के नाम से एक प्राइवेट ट्रस्ट का गठन किया। जिसे कालांतर में पब्लिक ट्रस्ट के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। ट्रस्ट के प्रबंध समिति के सदस्यो की संख्या सीमित रखने के लिए एवं ट्रस्ट को अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से एक सहयोगी ट्रस्ट श्री राम झरोखा ट्रस्ट के नाम से उसके साथ ही साथ स्थापना की , जिसके उद्देश्य पूर्वोक्त ट्रस्ट के समान ही हैं। दोनों ट्रस्ट मे ट्रस्टियों के मध्य से ही चुने गए सदस्यों को लेकर कार्य कारिणी समिति का गठन किया जाता है। जिनमें 7-7 सदस्य हैं-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री एवं दो अन्य विशिष्ट सदस्य।कार्य कारिणी समिति का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। जिसकी अवधि पूरी होने पर ट्रस्ट की मीटिंग बुलाकर पुन: नई कार्य कारिणी का चुनाव किया जाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष का पद आजीवन है। न्यासियों की सदस्यता सामान्य परिस्थितियों में आजीवन ही है, किंतु कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकार 3 वर्ष के लिए मान्य होते हैं। अग्रिम चुनाव में विभिन्न पदाधिकारीगण पुन:चयनित भी हो सकते हैं और नहीं भी हो सकते हैं।
परमपुनीत श्री चित्रकूट धाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन तपस्थली है। धर्म एवं परम्पराओं के अनुसार भारत वर्ष की पवित्र तीर्थ श्रंखला में श्री चित्रकूट धाम का अति विशिष्ट स्थान है। प्रतिदिन हजारों तीर्थ यात्री चित्रकूट आकर भगवान श्री कामतनाथ जी के दर्शनों का आलौकिक लाभ प्राप्त करते हैं। भगवान कामतानाथ जी के पावन आश्रम परिसर में ठहरने वाले अतिथियों की भोजन, आवास एवं भजन -पूजन आदि की समुचित व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा करवाई जाती है।
| क्रम संख्या | होटल का नाम | पता | संपर्क संख्या |
|---|---|---|---|
| 01 | सोनी धर्मशाला चित्रकूट ,मध्य प्रदेश | एमपी, कामतानाथ मंदिर रोड, चित्रकोट, चित्रकोट, मध्य प्रदेश | 7419869240 |
| 02 | गायत्री शक्ति पीठ चित्रकूट | गायत्री शक्ति पीठ, कामद गिरि रोड, लक्ष्मण भियार कॉलोनी, सीतापुर, चित्रकूट, मध्य प्रदेश 485334 | 7942677761 |
| 03 | आदि चुनचुनगिरी मठ, जानकी कुंड, चित्रकूट, मध्य प्रदेश 485334 | कर्नाटक माता आश्रम, पालीमार पेजावरा मठ की इकाई, सामने। भारतीय स्टेट बैंक, राजा शिवेंद्र भवन, प्रमोदवन, जानकी कुंड, चित्रकूट, मध्य प्रदेश 210204 | 7942678329 |
| 04 | जानकीकुंड, चित्रकूट, मध्य प्रदेश 485334 | आदि चुनचुनगिरी मठ, जानकी कुंड, चित्रकूट, मध्य प्रदेश 485334 | 7947143144 |
| 05 | लखेरा लक्षकार धर्मशाला चित्रकूट | जानकीकुंड, चित्रकूट, मध्य प्रदेश 485334 | 7947143277 |
| 06 | साहूसमाज धर्मशाला चित्रकूट | लक्ष्मणभियार कॉलोनी, सीतापुर, चित्रकूट, मध्य प्रदेश 485334 | 7947411196 |
| 07 | श्री महेश्वरीभवनधर्मशाला | श्री महेश्वरीभवनधर्मशाला, रामघाट मार्ग, टैम्पोन स्टैंड, चित्रकूट, मध्य प्रदेश 210204 | 8069266554 |
| 08 | शिवहरे धर्मशाला चित्रकूट, मध्य प्रदेश | राम घाट,चित्रकूट,चित्रकूट,एमपी,भारत | 8069266023 |
| 09 | जयपुरिया स्मृतिभवन चित्रकूट | राम घाट रोड, तीर्थराजपुरी, सीतापुर, चित्रकूट, मध्य प्रदेश, भारत | 9654673886 |
| 10 | कलकत्ता वाला धर्मशाला चित्रकूट | सीतापुर,चित्रकूट,मध्य प्रदेश 210204 | 9365746587 |